बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के साथ-साथ सरकार को घेरेगी : राज सिन्हा 

Advertisements

बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के साथ-साथ सरकार को घेरेगी : राज सिन्हा 

बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर धनबाद के भाजपाइयों में हर्ष

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा झारखंड सरकार की विफलताओं को उजागर करने के साथ-साथ सरकार को प्रभावी ढंग से घेरने का कार्य करेगी।

विधायक राज सिन्हा ने कहा,

बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी झारखंड में और अधिक सशक्त होगी।”

पार्टी के कई नेताओं ने उम्मीद जताई कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और राज्य की जनता के हितों के लिए लगातार संसद से सड़क तक आवाज उठाएगी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी को संगठन और सरकार का लंबा अनुभव है, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्री मरांडी झारखंड से 12वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। वे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।

पार्टी नेताओं ने व्यक्त की खुशी

बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाए जाने पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

हर्ष व्यक्त करने वालों में शामिल प्रमुख नेता:

जिला महामंत्री मानस प्रसून

धनेश्वर महतो

जिला मंत्री पंकज सिन्हा

शेखर सिंह

अजय निषाद

नरेंद्र त्रिवेदी

अभिमन्यु कुमार

मनोज मालाकार

प्रियंका देवी

राजाराम दत्ता

संजय कुशवाहा

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top