बाबूलाल के गृह क्षेत्र तिसरी में सांगठनिक ताकत बढ़ाने में जुटा झामुमो

Advertisements

बाबूलाल के गृह क्षेत्र तिसरी में सांगठनिक ताकत बढ़ाने में जुटा झामुमो
प्रखंड झामुमो एवं मोर्चा संगठनों की कमिटी का किया पुनर्गठन
डीजे न्यूज, तिसरी (गिरिडीह) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तिसरी प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बरनवाल धर्मशाला, तिसरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव मैथ्यूस हेम्ब्रम ने किया। इस बैठक में धनवार विधानसभा के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विदित हो कि राजधनवार विधानसभा क्षेत्र का तिसरी प्रखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बाबूलाल मरांडी का गृह क्षेत्र है। बाबूलाल के गृह क्षेत्र मेंं झामुमो अपनी सांगठनिक ताकत मजबूत करने में जुट गया है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर विभिन्न मोर्चों की नवगठित कमेटियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित 20 सूत्री प्रखंड समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड कमेटी
अध्यक्ष: मोहम्मद नसीम (सठनाल)
सचिव: मोहम्मद इमामुद्दीन साइन (बाहेरवाबांक)
उपाध्यक्ष: मोहम्मद हाशिम (अड़सर)
संगठन सचिव: मोहम्मद सनाउल्लाह (घाघरा)
कोषाध्यक्ष: मोहम्मद शहादत अंसारी (बड़कीठंड चन्दौरी)
अनुसूचित जाति मोर्चा
अध्यक्ष: लाटो रविदास (लोकाय)
सचिव: उपेंद्र कुमार दास (लचकन)
उपाध्यक्ष: संजय दास (चंदौरी)
संगठन सचिव: शंकर दास (गुमगी)
कोषाध्यक्ष: मिथुन तुरी (पालमारुवा)
युवा मोर्चा:
अध्यक्ष: अफसर हुसैन (चन्दौरी)
सचिव: सुरेश मरांडी (लोकाय)
उपाध्यक्ष: मनोज दास (धावाटांड़)
कोषाध्यक्ष: मोहम्मद मुख्तार आलम (बेलवाना)
महिला मोर्चा:
अध्यक्ष: बेरोनिका हेमब्रोम (मानसाडीह)
सचिव: लक्ष्मी देवी (पालमारुवा)
उपाध्यक्ष: मुनि मुर्मू
कोषाध्यक्ष: मति टुडू (घसनी मानसाडीह)
किसान मोर्चा:
अध्यक्ष: अर्जुन हांसदा (बेलवाना)
सचिव: दासों सोरेन (खिजुरी)
उपाध्यक्ष: मोहम्मद असगर (पालमारुवा)
कोषाध्यक्ष: मोहम्मद जुनैद (चन्दौरी)
20 सूत्री प्रखंड समिति:
धनवार अध्यक्ष: सफीक अंसारी
तिसरी अध्यक्ष: मोहम्मद मुनीब उद्दीन
प्रखंड संगठन सचिव: उपेंद्र साव
प्रखंड कोषाध्यक्ष: मनोज यादव
अन्य प्रमुख उपस्थित पदाधिकारी:
मनोज, अनवर अंसारी, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद मोबीन, सहदेव सोनावा बास्के, संजय मुर्मू, लक्ष्मी वर्मा, इम्तियाज अंसारी, राजेश दास, तस्लीम रज़ा मदनी, उमेश राम, दिनेश हांसदा, मोहम्मद अजीम, रुस्तम अंसारी, मुकेश कुमार राय, मोहम्मद मंसूर अंसारी, सहदेव यादव, तैयब अंसारी, मोहम्मद ताज, दिनेश साव।
बैठक के दौरान सभी नवगठित पदाधिकारियों से जनसेवा और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देने की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन जोश, एकता और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top