Advertisements

अवकाश स्वीकृत की पुरानी प्रक्रिया लागू रहेगी
डीजे न्यूज, धनबाद:
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी धनबाद के अवकाश स्वीकृति संबंधित आदेश के विरुद्ध अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार से मिलकर विरोध जताया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से बात किया तो उन्होंने इसे टंकण की भूल बताया। अवकाश स्वीकृत करने की पुरानी प्रक्रिया ही लागू रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुनील कुमार भगत, महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, दिनेश राम, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उप कोषाध्यक्ष राजू साव शामिल थे।