

अवैध खनिज लदे 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त

डीजे न्यूज, धनबाद:
खनन टास्क फोर्स ने बीती रात छापामारी कर अवैध खनिज लदे 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि
हीरापुर के झारखंड मैदान तथा बलियापुर के पहाड़पुर में औचक छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान झारखंड मैदान के पास एक बिना परिवहन चालान के ट्रैक्टर तथा 2 टाटा 407 में बालू लदा पाया गया। जबकि पहाड़पुर के पास बिना चालान का स्टोन चिप्स लदा एक हाइवा पकड़ा गया। सभी वाहनों को नियम संगत कारवाई के लिए जब्त कर उस क्षेत्र के थाना को सौंप दिया गया है। जबकि बालू लदे वाहनों पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। छापामारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक श्याम नन्दन सिंह, राजकुमार दास, ब्रह्मदेव यादव एवं पुलिस बल शामिल थे।
