Advertisements


























































अवैध खाद-बीज प्रतिष्ठान सील

डीजे न्यूज, धनबाद:
जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बुधवार को तोपचांची प्रखण्ड और राजगंज बाजार के सात खाद-बीज और कीटनाशक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तोपचांची के एक अवैध खाद-बीज और कीटनाशक प्रतिष्ठान को सील किया गया।
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद को निर्धारित मूल्य पर बेचने और गुणवत्ता पूर्ण कीटनाशकों की बिक्री के लिए खाद और कीटनाशक नमूने संग्रहित किए गए।



