अत्यधिक सुविधाओं के कारण 83 फीसद आबादी हो रही बीमार : डॉ अशोक वार्ष्णेय 

Advertisements

अत्यधिक सुविधाओं के कारण 83 फीसद आबादी हो रही बीमार : डॉ अशोक वार्ष्णेय 

आरोग्य भारती गिरिडीह की खंडोली में हुई बैठक, स्वस्थ, समर्थ और गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण का संकल्प  

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आरोग्य भारती,गिरिडीह की बैठक गुरुवार को नेचर व्यू रिजॉर्ट खंडोली में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि आम जनता जब आरोग्य होंगे तो देश मजबूत होगा। देश के 83 फीसदी आबादी अत्यधिक सुविधाएं प्राप्त होने पर बीमारी से ग्रसित है। डॉ वार्ष्णेय ने कहा कि आरोग्य भारती की स्थापना नवंबर 2002 ई में कोच्चि में हुई थी। वर्तमान में पूरे भारतवर्ष में यह संस्था कार्यरत है। यह आरएसएस से प्रेरित एक स्वास्थ्य संगठन है जो स्वस्थ व्यक्ति,स्वस्थ परिवार,स्वस्थ समाज के ध्येय वाक्य के साथ देशव्यापी सकारात्मक और निवारक स्वास्थ्य जागरूकता फैला रहा है। यह आयुष, योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को एकीकृत कर ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर केंद्रित था। आरोग्य भारती का लक्ष्य एक स्वस्थ, समर्थ और गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने की। मंच संचालन आरोग्य भारती के सचिव रितेश चंद्र ने किया। मौके पर उपस्थिति चिकित्सकों को आयुष सेवा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में सेवा भारती के प्रांत प्रमुख मुकेश रंजन सिंह, रामानंद सिंह, अंजनी कुमार सिन्हा, +डॉ आरती वर्मा, अरुण सिंह सामर्थ सिन्हा, देवाशीष मुखर्जी,पूर्व विधायक चंद्रमोहन प्रसाद, रामानंद राय, राजेंद्र लाल बरनवाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, नवीनकांत सिंह, दिनेश यादव, मृत्युंजय शर्मा, नगीना बरनवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top