अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर जामताड़ा में प्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन

Advertisements

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर जामताड़ा में प्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन

अटल जी का अपमान बर्दाश्त नहीं, सरकार तुरंत ले फैसला वापस : भाजयुमो

डीजे न्यूज, जामताड़ा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा करने के निर्णय के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने इसे झारखंड के राष्ट्रनिर्माताओं का अपमान बताते हुए फैसले को तुष्टिकरण की निम्नतम राजनीति करार दिया। कहा कि अटल जी सिर्फ एक नेता नहीं, एक युगद्रष्टा थे, जिनके नाम को हटाना निंदनीय है।

भाजयुमो नेताओं ने क्या कहा

जिला मंत्री मोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि

“झारखंड सरकार जानबूझकर धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है। पहले ही राज्य में 30 प्रतिशत से अधिक आदिवासी धर्मांतरण का शिकार हो चुके हैं। अब सरकार मिशनरियों को खुला मैदान दे रही है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो यह झारखंड के मूल निवासियों के हितों के खिलाफ एक खाई का काम करेगा।

अरिजीत मिश्रा ने चेतावनी देते हुए कहा

“यदि सरकार निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती, तो भाजयुमो कार्यकर्ता गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाकर तुष्टिकरण की राजनीति को बेनकाब करेंगे।”

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख चेहरे:

प्रदर्शन में भाजपा नेता राजेंद्र राउत, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, कार्यालय मंत्री प्रवीण मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुर रकीब अंसारी, पिंटू गुप्ता, सम्राट मिश्रा, सुप्रकाश चौधरी, वरुण मंडल, जीत दुबे, प्रिंस कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top