अटल जी व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा: आदित्य साहू अटल जी के विचारों को आत्मसात करें कार्यकर्ता: ढुलू महतो

Advertisements

अटल जी व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा: आदित्य साहू

अटल जी के विचारों को आत्मसात करें कार्यकर्ता: ढुलू महतो

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):प्रर्जन्य बीएड  कॉलेज पहाड़पुर में मंगलवार को सिंदरी विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जीवनी पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। कहा कि अटल जी जो भी कहते थे उसे पूरा कर दिखाते थे। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में झारखंड राज्य अलग हो पाया। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल जी के पदचिह्न पर चलकर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में जुटे हैं। आगे कहा कि आजादी के बाद से ही देश में तुष्टिकरण की नीति शुरू हो गई जो आज भी जारी है। देश विभाजन के बाद पाकिस्तान से हिंदू भाइयों को मारपीट कर भगाए जाने लगा। उन्होंने अटल जी को व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा बताया। अटल जी के विचारों पर चलने की जरूरत बताया।
धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने झारखंड राज्य का देन पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को बताया। उन्होंने यह भी कहा कि एक दौर था जब धनबाद कोयलांचल में लाल हरा का आतंक हुआ करता था। सांसद  ने कार्यकर्ताओं को अटल जी के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं में भाजपा नेत्री तारा देवी, जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, संतलाल प्रमाणिक, सरोज सिंह, धरणीधर मंडल, बलदेव महतो, जगदीश रवानी, मनीष राव, दिनेश सिंह, बादल रवानी, प्रकाश बाउरी, आशीष मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक, विजय रवानी, मनबोध रवानी, विजय गोराय ,ओमप्रकाश बजाज, विनय मुखर्जी, खगेन पांडे, स्वप्न बनर्जी आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने की। संचालन निताई रजवार कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top