
असंगठित मजदूर के घर की छत का प्लास्टर गिरा, महिला जख्मी
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):
टाटा स्टील झरिया डिवीजन अन्तर्गत जामाडोबा वाशरी के समीप रहने वाले असंगठित मजदूर राजेश विश्वकर्मा के घर की छत का प्लास्टर गिरने से उसकी पत्नी शिल्पी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो ग ई। जख्मी का इलाज जामाडोबा टाटा अस्पताल में चल रहा है। मजदूर राजेश ने बताया कि वाशरी के समीप 130 मकान है। वाशरी चलने पर घरो में कंपन होता है, जिससे दीवार व छत कमजोर हो गया है। कंपन होने के कारण ही छत गिरी और पत्नी को कमर व सर पर चोट लगी है। कई बार टाटा महाप्रबंधक से शिकायत की गई है, लेकिन कंपनी द्वारा सिर्फ मरम्मत कर खानापूर्ति की जाती हैं। घटना के विरोध में स्थानीय लोग वाशरी गेट के पास पहुंचे और विरोध जताया।
वही टाटा प्रबंधक सूत्रों का कहना है कि स्थानीय लोगों के 130 घरो में मरम्मत किया जाता हैं। कंपनी जख्मी महिला का इलाज करा रही हैं। बरसात में जमीन एवं छत कमजोर रहने के कारण गिरा है।