असामाजिक तत्वों ने पार्षद प्रत्याशी मो चांद के पोस्टर फाड़े, पचंबा थाने में शिकायत

Advertisements

असामाजिक तत्वों ने पार्षद प्रत्याशी मो चांद के पोस्टर फाड़े, पचंबा थाने में शिकायत
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र में चुनाव को लेकर तापमान काफी बढ़ा हुआ है। प्रत्याशी चुनावी रैलियां, पोस्टर बाजी और कई प्रकार के चुनावी हथकंडे अपना रहे हैं।
इसी बीच शहर के वार्ड नंबर 7 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मो चांद ने पचम्बा थाना में आवेदन देकर उनके द्वारा लगाए गए पोस्टर फाड़े जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदन में उन्होंने उन्होंने लिखा है कि शहर के अलकापुरी स्थित डॉक्टर टी खान के घर के दीवार एवं PHED कार्यालय के सामने लगे चुनावी पोस्टर को असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ कर ले जाया गया है।
उन्होंने कहा को इन असामाजिक तत्वों का मकसद चुनावी कार्य को जाति उन्माद उत्पन्न कर बखेड़ा खड़ा करना और चुनाव को प्रभावित करना है।
इस आलोक में उन्होंने पचम्बा थाना प्रभारी में इन दोनों स्थानों के आस पास लगे CCTV कैमरे से जांच कर उद्भेदन करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top