अर्से बाद कांग्रेसियों ने टुंडी में बिताई रात, बंजर जमीन को उर्वरक बनाने के लिए बहा रहे पसीना 

Advertisements

अर्से बाद कांग्रेसियों ने टुंडी में बिताई रात, बंजर जमीन को उर्वरक बनाने के लिए बहा रहे पसीना 

टुंडी में कांग्रेस का ‘पंचायत चलो अभियान’, बूथ एजेंट चयन की प्रक्रिया तेज

संजीत तिवारी, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के लुकैया पंचायत का यह संग्रामडीह गांव है। रात के करीब बारह बज रहे हैं। इस गांव में कांग्रेस के दलित नेता वकील बाउरी का घर है। बाउरी के घर के बाहर कांग्रेसियों की चमचमाती गाड़ियां खड़ी है। घर के अंदर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, नवनीत नीरज, योगेंद्र सिंह योगी समेत जिला कांग्रेस के कई प्रमुख नेता रात्रि विश्राम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह एवं राशिद रजा अंसारी के नेतृत्व में दो दिवसीय पंचायत स्तरीय पदयात्रा एवं जन चौपाल के बाद कांग्रेसी नेता यहां रात्रि विश्राम कर रहे थे। लंबे समय बाद टुंडी में कांग्रेसियों को रात बिताते देखने का अनुभव टुंडी के ग्रामीणों को मिला। टुंडी पिछले करीब डेढ़ दशक से कांग्रेस के लिए बंजर हो चुकी है। कांग्रेसी फिर से इस बंजर जमीन को उर्वरक बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। अब यह प्रयास कितना सफल होगा, यह तो नहीं कहा जा सकता है, लेकिन कांग्रेसियों के प्रयास की जरूर चर्चा है।  

सोमवार को संतोष कुमार सिंह और राशिद रजा अंसारी के नेतृत्व में दो दिवसीय पंचायत स्तरीय पदयात्रा एवं जन चौपाल शुरू हुआ। टुंडी प्रखंड के लक्षुरायडीह पंचायत से झंडा-बैनर के साथ निकली पदयात्रा बरवाटांड, कटनिया, कदैयां, राजाभिठा पंचायत होते हुए विभिन्न गांवों में पहुंची, जहां जन चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत कांग्रेस और बूथ लेवल एजेंट का चयन किया गया। इस दौरान पंचायत चलो अभियान के तहत कांग्रेस की नीति और सिद्धांत को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराया गया। लुकैया पंचायत स्थित दलित नेता वकील बाउरी के घर पर जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम किया।

मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

जन चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सत्ता की हनक होती है तो वह अपने बूटों तले आवाजों को कुचलने का काम करती है। सत्ता को सच सुनने की आदत नहीं रहती और निकम्मेपन की बेशर्मी आंखों पर चढ़ जाती है तो पुरखों की विरासत तक बेच दी जाती है।

उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई जारी है। हां कांग्रेस संविधान की रक्षा कर रही है, वहीं भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। संविधान हिंदुस्तान की आत्मा है, हर नागरिक की ताकत है, उसके सम्मान से जीने का अधिकार है। हम संकल्प लेते हैं कि हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे।”

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोदक ने और संचालन जिला महासचिव असद कलीम ने किया।

कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, अछयवर प्रसाद, अशोक कुमार लाल, निशा सिंह,कयूम खान, अनिल साव, सिता राणा, मोइन अंसारी, राजेश राम, गोपाल कृष्ण चौधरी, राम बिलास राम, जितेंद्र शर्मा, गयासुद्दीन अंसारी, हाकिम अंसारी, बसारत अंसारी, अहमद हुसैन, सनाउल अंसारी, मुर्मू तुरी, राजेश तुरी, अजय तुरी, प्रवीण जायसवाल, अब्दुल मजीद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top