Advertisements

अर्जन देव की जयंती मनी
डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद) :
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गुरुद्वारा में सिख संगत द्वारा गुरु अर्जन देव जी महाराज की 519 वीं जयंती मनाई ग ई। इस अवसर पर सिख संगत की महिला मंडली द्वारा आयोजित 40 दिनों की गुरु बानी पाठ का समापन किया गया। पुजारी जोगेंद्र सिंह ने पाठ में सहयोग किया है। वही शुक्रवार को सिख महिलाओं द्वारा किया गया पाठ में रजनी कौर, कमलजीत कौर, रानी कौर, ज्ञान कौर आदि शामिल थी। प्रधान रंजीत सिंह एवं युवाओं ने क्षेत्र के सभी धर्मावलंबी राहगीरों के बीच शर्बत, पानी एवं चना का वितरण किया गया।