अपराधियों पर शिकंजा कसने को चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, नशे में वाहन चलाने वालों पर गिरी कार्रवाई की गाज, जरूरी कागजात नही होने पर काटा गया चालान

Advertisements

अपराधियों पर शिकंजा कसने को चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,

नशे में वाहन चलाने वालों पर गिरी कार्रवाई की गाज,

जरूरी कागजात नही होने पर काटा गया चालान

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिले में शनिवार को पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए *एंटी क्राइम चेकिंग अभियान* चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार तीसरे दिन भी संचालित किया गया।

शाम से ही पुलिस बल सड़कों पर सक्रिय दिखा। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, होटल-ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अभियान का व्यापक असर दिखा। इस दौरान वाहनों की भी सघन जांच की गई। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों के उचित कागजात नही होने पर उनका चालान भी काटा गया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने नशाखोरी, अड्डाबाजी, अवैध शराब की बिक्री, लॉटरी, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया। कई स्थानों पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और बेवजह घूमने वालों से पूछताछ की गई।

एसएसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आस-पास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों या वांछित व्यक्तियों  की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या फिर डायल 112 को दें ताकि अपराध पर पूर्ण विराम लगाया जा सके। एसएसपी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय और जनता के बीच सुरक्षा की भावना को विकसित करना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top