अपराधियों ने बिरनी में युवक को गोली मारी

Advertisements

अपराधियों ने बिरनी में युवक को गोली मारी

सीमा सील कर वाहनों की जांच, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी 

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : रांची-देवघर-दुमका मुख्यमार्ग पर परसन व बिरनी थाना सीमा पर बिरनी की डबरी-बमरी के समीप बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे को अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर को चलती बाइक पर गोली मार घायल कर दिया। गोली लगते ही मजदूर बाइक से गिर पड़ा। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। सड़क पर रेंगता देख आवाजाही कर रहे यात्रियों ने उसे इलाज के लिए बिरनी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मजदूर ने किसी तरह अपने दुकान मालिक व परिजनों को सूचना दी। सूचना पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। घायल मजदूर की पहचान बिरनी थाना से सटे गांव पुरना नगर के 30 वर्षीय नन्दकिशोर माली के रूप में हुई है। बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय राम व थाना प्रभारी आकाश भरद्वाज घटना की सूचना मिलते ही जांच करने में जुट गए। थाना प्रभारी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए बिरनी के सभी सीमा को सील कर दिया है। वाहनों की जांच चल रही है। घायल के परिजनों को थानेदार घर से लेकर घटना स्थल पहुंचे और जांच करने में जुट गए हैं। घायल के परिजनों ने बताया कि नन्दकिशोर माली धनवार क्षेत्र के कौशल सीमेंट दुकान कोडाडीह में तीन चार साल से मजदूर का काम करता है। प्रतिदिन अपने घर से अपनी बाइक से आना जाना करता है। बुधवार शाम को दुकान से घर आ रहा था। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घायल युवक व उनके परिजनों का कहना है कि किसी से उसकीई दुश्मनी नही है।एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा कि घटना स्थल का सत्यापन किया जा रहा है। घटना हुई है और घायल खतरे से बाहर है। घटना से संबंधित हर बिंदु पर जांच की जा रही है। घटना स्थल बिरनी होगी तो बिरनी थाना में या परसन थाना क्षेत्र में होगी तो परसन थाना में प्राथमिकी दर्ज होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top