अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़े गुरूजी : सरफराज अहमद 

Advertisements

अन्याय के खिलाफ आजीवन लड़े गुरूजी : सरफराज अहमद 

दिशोम गुरू शिबू सोरेन की जयंती पर झामुमो ने गिरिडीह में किया कंबल वितरण, लोगों को कराया भोजन, भारत रत्न देने की उठी मांग  

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड के महानायक झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन की 83 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को झामुमो कार्यालय गिरिडीह में गरीबों के बीच कम्बल और भोजन का वितरण किया गया। सबसे पहले झामुमो नेताओं ने गुरूजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जयंती समारोह में गिरिडीह जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन आजीवन अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे। गुरूजी के पिताजी भी महाजनों के खिलाफ लडे और शहीद हो गए। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गुरूजी ने जल जंगल जमीन और आदिवासी अस्मिता की लड़ाई में अपना जीवन न्योछावर कर दिया। गुरूजी केवल झारखंड के निर्माता ही नहीं बल्कि शोषित पीड़ित समाज की आवाज भी थे। झारखंडी अस्मिता के प्रतिक थे। उन्होंने महाजनी प्रथा और सूदखोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। और गरीबों को महाजनी प्रथा से मुक्ति दिलाई। पूर्व विधायक व झामुमो के वरिष्ठ नेता केदार हाजरा ने कहा कि उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर हम सबों को चलना है। जिला सचिव महालाल सोरेन ने कहा कि गुरूजी का शिक्षा पर बहुत जोर था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसको आगे बढ़ाया। हर जिला में सीएम एक्सीलेंस स्कूल खोला जा रहा है और गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा रहा है। झामुमो नेता प्रणव वर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन अलग राज्य की लड़ाई के महानायक थे। जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू और जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भारत सरकार से दिशोम गुरू शीबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की। कहा कि वे इसका हकदार हैं। अविलंब शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए।

जयंती समारोह में दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, राकी सिंह, प्रमिला मेहरा, फरदीन अहमद, राकेश कुमार सिंह, सुमित कुमार, मोनू सिंह, अभय सिंह, नूर अहमद, रामजी यादव, राकेश रंजन, मेहताब मिर्जा, हरिमोहन कंधवे,जाकिर हुसैन, सईद अख्तर, खुरशीद अनवर हादी, चांदमल मुर्मू, शब्बीर अंसारी, मजीद अंसारी, बिरजू मरांडी, तुफान, चिन्ना खान, प्रधान मुर्मू, दिलीप मुर्मू, कासिम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, भैरव वर्मा, हसनैन अली, संजय वर्मा, पवन सिंह, संजय कंधवे, आनंद मिश्रा, ज्योति सोरेन , प्रियंका कुमारी, अनामिका मुर्मू, अंजली किस्कू, चांदमुनी किस्कू, पानमुनी किस्कू, माला देवी, शांति मुर्मू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। जयंती समारोह में लगभग एक हजार गरीबों के बीच भोजन और कंबल का वितरण किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top