
अनुमंडलीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न
डीजे न्यूज, धनबाद:
अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शनिवार को अनुमंडलीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की अधिसूचना के अनुसार हाथ से मैला ढोने की प्रथा पूर्णतः समाप्त है। इसके लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलानी है। यदि ऐसा करने वाला कोई व्यक्ति मिलता है तो उसके पुनर्वास और रोजगार के लिए उसे बैंक द्वारा ऋण मुहैया कराना है। यदि कोई जबरन उनसे हाथ से मैला ढोने के लिए कहते हैं तो अधिनियम के तहत ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई होगी।बैठक में धनबाद नगर निगम एवं पूर्व मध्य रेलवे के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके यहां मैकेनिकल तरीके से मैला ढोया जाता है।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, सहायक नगर आयुक्त मोटाय बांद्रा, पूर्व मध्य रेलवे के सहायक कार्मिक पदाधिकारी अजय प्रभाकर, एलडीएम अमित कुमार, सामाजिक संस्था ज्ञान विज्ञान समिति के भोलानाथ राम, आशा किरण की मालती तांती, मुखिया विजेन्द्र पासवान, विनोद रजवार, जिला कल्याण पदाधिकारी के प्रतिनिधि मौजूद थे।