अनुभव और समर्पण से पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे नितिन नबीन : शत्रुघन महतो 

Advertisements

अनुभव और समर्पण से पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे नितिन नबीन : शत्रुघन महतो

भाजपा संगठन को मिला दूरदर्शी और अनुभवी नेतृत्व

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुशल संगठनकर्ता नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शत्रुघन महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक शत्रुघन महतो ने कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक स्पष्टता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का प्रतीक रहा है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सुदृढ़, अनुशासित एवं लक्ष्यपरक दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने अपने सार्वजनिक जीवन में संगठन निर्माण, जनसेवा और जवाबदेह प्रशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनकी कार्यशैली में निर्णय क्षमता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की विशेष योग्यता दिखाई देती है, जिससे पार्टी के जमीनी स्तर को नई मजबूती मिलेगी।

विधायक महतो ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के अपने संकल्पों को और प्रभावी ढंग से साकार करेगी। गरीबों, किसानों, श्रमिकों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति मिलेगी तथा जनविश्वास और अधिक मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अंत में विधायक शत्रुघन महतो ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सकारात्मक और दूरगामी परिणाम देने वाला निर्णय सिद्ध होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top