अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक नया भारत : ढुलू महतो

Advertisements

अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक नया भारत : ढुलू महतो

 

पंडित दीनदयाल की अंत्योदय की अवधारणा आज हो रही साकार : पशुपतिनाथ सिंह

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : धनबाद में भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर 2026 का दूसरा दिन समापन सत्र के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अवधेश साव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुलू महतो तथा पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह उपस्थित रहे।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि अंत्योदय से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा में भाजपा जनकल्याण की धारा के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद से पार्टी ने ‘राष्ट्र प्रथम’, सुशासन और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को व्यवहार में उतारा है। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में शासन प्रणाली में व्यापक बदलाव आया है और विकास परिणाम आधारित हुआ है।

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की अवधारणा आज साकार हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, डीबीटी और वित्तीय समावेशन की उपलब्धियों का उल्लेख किया। प्रदेश कर समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल ने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता गिनाई, जबकि प्रदेश कर समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान और कृषि योजनाओं की उपलब्धियां रखीं।

विष्णु त्रिपाठी ने महिला सशक्तिकरण, सुकन्या समृद्धि योजना एवं तीन तलाक उन्मूलन को ऐतिहासिक बताया। अवधेश साव ने आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जोगिंदर यादव, अमलेश सिंह, अजय निषाद, बप्पी बावड़ी, अरुण साहू, दिलीप भारती, अरविंद बनर्जी, सुमन अग्रवाल, संजू वर्मा, राजा सिंह, मनोज प्रसाद, अमित साहू, शिबू अग्रवाल, अजय वर्मा, अरुण गोस्वामी, गणेश बरनवाल, सुनील साहू, राजमली, परमेश्वर स्वर्णकार, श्याम सुंदर स्वर्णकार, श्याम सुंदर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, यश झा, भोला सिंह मोदक, राहुल सोनी, अमित रवानी, विश्वनाथ साहू, रवि जाम, मुन्ना पांडे, सुषमा गुप्ता, अनीता सिंह, धीरन महतो, पुष्पा दयाल, रिंकू देवी, शैलेंद्र जायसवाल, जतन सिंह, चंदू रविदास, कुलदीप शर्मा, तारकनाथ दत्त, कैलाश बावरी, मंटु राम, शत्रुघ्न मालाकार, अनूप लिल्ह, अमितेश सिंह, रघुराम, जितेंद्र राम, पंकज साहू, हरिनारायण सिंह, दिलीप गिरी सहित झरिया नगर के सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top