Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह का समापन, दर्जनों पौधे लगाए
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
पलानी तथा रघुनाथपुर पैक्स में चल रहे सप्ताहव्यापी अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह कार्क्रम का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन दोनों पैक्स परिसर में पौधरोपण किया गया। पलानी पैक्स अध्यक्ष हराधन चौधरी एवं रघुनाथपुर पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। मौके पर पलानी पैक्स प्रबंधक हिरणचंद्र मंडल, साहब राम महतो, रघुनाथपुर के प्रबंधक सुबल चंद्र महतो आदि थे।