अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ सोच, तालमेल व रणनीति का खेल है क्रिकेट: डीआरएम

Advertisements

अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ

सोच, तालमेल व रणनीति का खेल है क्रिकेट: डीआरएम

डीजे न्यूज, धनबाद: रेलवे स्टेडियम, धनबाद में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागी टीमों द्वारा अपने-अपने ध्वज/बैनर के साथ मार्च पास्ट से हुई।
मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने कहा कि खेल केवल ट्रॉफी या मेडल जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और धैर्य सिखाता हैं। विशेषकर क्रिकेट ऐसा खेल है जो लोगों को जोड़ता है और सोच, तालमेल व रणनीति की मांग करता है। यह टूर्नामेंट निश्चित रूप से डिवीजन की प्रतिभाओं को सामने लाएगा और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा। साथ ही उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएँ दीं। डीआरएम ने गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
उद्घाटन के उपरांत टूर्नामेंट का पहला मैच परिचालन विभाग एवं लोको शेड/ पतरातू की टीमों के बीच खेला गया जिसमें परिचालन विभाग ने लोको शेड/ पतरातू को 26 रनों से हराया ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top