अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर ऑपरेटिंग विभाग ने जमाया कब्जा टीम-वर्क, अनुशासन और परिश्रम का  उदाहरण है यह प्रतियोगिता: डीआरएम

Advertisements

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर ऑपरेटिंग विभाग ने जमाया कब्जा

टीम-वर्क, अनुशासन और परिश्रम का  उदाहरण है यह प्रतियोगिता: डीआरएम

डीजे न्यूज, धनबाद :धनबाद मंडल में  आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर ऑपरेटिंग विभाग ने कब्जा जमा लिया। शनिवार को रेलवे स्टेडियम में खेले गए
फाइनल मैच में ऑपरेटिंग विभाग की टीम ने 16 रनों से इलेक्ट्रिक ओपी को हरा कर विजेता कप अपने नाम किया।
मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल भावना का उत्सव नहीं थी, बल्कि टीम-वर्क, अनुशासन और परिश्रम का जीवंत उदाहरण रही। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट कौशल और निष्पक्ष खेल का परिचय देकर सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हार और जीत क्षणिक होती हैं, लेकिन खेल से प्राप्त आत्मविश्वास, सहयोग और धैर्य जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने आयोजन समिति, निर्णायकों, खेल अधिकारी एवं सभी सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी खेल संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन/पूर्व मध्य रेल, धनबाद की अध्यक्षा प्रिया मिश्र एवं अन्य सदस्याएं, मंडल के वरीय अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top