अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़ी प्रत्याशियों‌ की भीड़

Advertisements

अंतिम दिन नामांकन के लिए उमड़ी प्रत्याशियों‌ की भीड़

डीजे न्यूज, धनबाद: अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी भारी उत्साहित रहे। सुबह 10 बजे से प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचने लगे। उन्हें कतारबद्ध तरीके से प्रवेश कराया गया। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार से केवल निकाय चुनाव के महापौर व वार्ड पार्षद के प्रत्याशी एवं उनके साथ चार व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति रही। समाहरणालय के ग्राउंड फ्लोर में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने के लिए डेस्क की व्यवस्था की गई थी।

सुरक्षा कर्मियों द्वारा समाहरणालय में प्रवेश से पहले प्रत्याशी की जांच की गई। साथ ही वीडियोग्राफी भी की गई। नामांकन दाखिल करने के बाद कई प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। वहीं समाहरणालय के मुख्य गेट के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक जुटे रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top