अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय और शिक्षा का प्रेरक स्रोत : डॉ. इंद्रजीत 

Advertisements

अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय और शिक्षा का प्रेरक स्रोत : डॉ. इंद्रजीत

 

डिग्री कॉलेज टुंडी में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व कार्यक्रम

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : अंबेडकर जयंती (समानता दिवस) की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल 2026 को डिग्री कॉलेज टुंडी में “आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ” एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक गरिमामय कार्यक्रम तथा “भारतीय समाज में सामाजिक न्याय एवं मानवाधिकार की स्थापना में डॉo भीमराव अंबेडकर की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत कुमार ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. इंद्रजीत कुमार ने कहा कि अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व का प्रतीक है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता प्रोo अविनाश कुमार ने संगोष्ठी के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि अंबेडकर का सामाजिक न्याय का दृष्टिकोण सभी मनुष्यों की स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को बढ़ावा देता है। उन्होंने एक तर्कवादी और मानवतावादी के रूप में धर्म की आड़ में किसी भी प्रकार के पाखंड, अन्याय या शोषण की कड़ी आलोचना की थी। वहीं प्रोo मुकेश कुमार दास ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महाविद्यालय में एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें जीतेन्द्र कुमार दास, मोमिना खातून और उर्मिला टुडू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अंबेडकर के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मंच संचालन प्रोo शालिनी डूंगडूंग एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो लक्ष्मी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top