अमेरिकी साम्राज्यवाद और मोदी सरकार के खिलाफ माले ने किया प्रतिवाद मार्च

Advertisements

अमेरिकी साम्राज्यवाद और मोदी सरकार के खिलाफ माले ने किया प्रतिवाद मार्च

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ (टैक्स) लगाए जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने के विरोध में भाकपा माले ने शुक्रवार शाम बिरनी में प्रतिवाद मार्च निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रतिवाद मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर पलौंजिया बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय गेट तक पहुँचा, जहां यह नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कमेटी सदस्य सीताराम सिंह उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति के इशारों पर काम कर रहे हैं और देश की आर्थिक स्वतंत्रता को खतरे में डाल रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियाँ देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेल रही हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड सचिव शेखर शरण दास ने किया। प्रतिवाद मार्च और सभा में प्रमुख रामू बैठा, कैलाश यादव, सहदेव यादव, इजराइल अंसारी, मुंशी विश्वकर्मा, विष्णुदेव वर्मा, पंसस विजय राय, मुखिया दिनेश यादव, रामदेव यादव, पिंटू यादव, पंसस कामेश्वर मंडल, इश्वर मंडल, प्रदीप वर्मा, अशोक मंडल, कुर्बानी अंसारी, नारायण यादव, मोइन अंसारी समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ और मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जल्द ही किसानों, मजदूरों व आम जनता के हक में ठोस कदम उठाने की मांग की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top