



अलकडीहा में महाशिवरात्रि की धूम

डीजे न्यूज़ तिसरा(धनबाद):अलकडीहा शिव मंदिर पातालेश्वर धाम में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ का शिव बारात निकाली गई। बारात मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुआ जो विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए कुसमाटांड स्थित लालचंद अग्रवाल के शिव मंदिर पहुंचा। वापस मंदिर परिसर आकर शिव पार्वती की पूजा कराया गया। मंदिर के पुजारी आचार्य राहुल मुखर्जी रुद्र एवं संदीप शास्त्री भी मुख्य रूप से मंदिर में उपस्थित थे। बारात में भूत प्रेत नंदी नारद बजरंगबली अनेक देवी देवता के रूप में लोग चल रहे थे। जगह-जगह बारातियों का स्वागत किया गया। चारों तरफ हर हर महादेव की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्रशासन एवं कमेटी की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मौके पर जयंती प्रसाद सिंह, चंडी चरण मोदक, हीरा लाल मोदक
राहुल मुखर्जी, नेपाल महतो, दीपक मोदक, नरेश महतो, कान्हाय सिंह, दायामय मोदक, विपिन मोदक, प्रवीर मुखर्जी, नवीन मुखर्जी, संदीप शास्त्री, जय मुखर्जी,पतित पावन मोदक, शिबू मोदक, कुलदीप साव, उमेश मोदक
हराधन मोदक, जलधर मोदक, किशोर पंडित, अभिषेक सिंह, परेश महतो, शैलेंद्र सिंह आदि थे।




