


अलकडीहा धाम में शेड निर्माण की विधायक चंद्रदेव ने रखी आधारशिला 
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को तीसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा धाम में शेड निर्माण का शिलान्यास किया। यह शेड विधायक फंड से बनाया जाएगा।
विधायक श्री महतो ने कहा कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शेड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यहां के लोगों की मांग थी कि एक ऐसा शेड बने, जहां धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंदिर के विकास के लिए आगे भी कई कार्य किए जाएंगे।
मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष जयंती प्रसाद सिंह, सचिव चंडी चरण मोदक, कोषाध्यक्ष हीरालाल मोदक, नेपाल महतो, अमीर मुखर्जी, राहुल मुखर्जी, दयामय मोदक, जलधर मोदक, दीपक मोदक, हराधन मोदक, कन्हाई लाल सिंह, मंटू मोदक, प्रभास सिंह, रघुनंदन सिंह, शीतल दत्ता, प्रेमराज महतो, किशोर सिंह, विपण मोदक, सिद्धू मोदक, राजीव मोदक, तपन रजक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



