









अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने घोड़ाबांधा आवास पर दी शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को अंतिम जोहार

डीजे न्यूज, जमशेदपुर : लोकप्रिय जननेता सह झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन के उपरांत आज घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के प्रतिनिधियों में सुनील कुमार, संजय कुमार केसरी, माधिया सोरेन, संजय कुमार, अजम्बर सिंह सरदार, आशुतोष कुमार मिश्रा, अरुण कुमार ठाकुर सहित कई अन्य संघीय पदाधिकारी शामिल थे।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के नेता सुनील कुमार ने कहा कि एक मृदुभाषी और लोकप्रिय जननेता का इस प्रकार असमय चले जाना विभाग, सरकार तथा पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य के करोड़ों शुभचिंतक शोकाकुल हैं। संघ ने उन्हें अंतिम जोहर करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।













































