



अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद अंचल एक के अध्यक्ष का निधन

शिक्षा जगत में शोक की लहर
डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद अंचल एक के अध्यक्ष सह प्राथमिक विद्यालय घंसाडीह के शिक्षक जय किशन कुमार का असामयिक निधन मंगलवार को हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अशर्फी हॉस्पिटल धनबाद लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर पाकर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गी। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए संघ के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया । वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन संगठन और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन की सूचना जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रीना कुमारी को दे दी गई है।
संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार भगत, महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंद किशोर सिंह ने शोक प्रकट कर दिवंगत परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया है। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अरवल में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर के साथ परिवार के सदस्य एवं पूर्व महासचिव नंद किशोर सिंह प्रस्थान किए हैं।
