Advertisements

अजय दुबे बने कांग्रेस के धनबाद नगर निगम के पर्यवेक्षक
बोकारो विधायक श्वेता सिंह चास नगर निगम एवं अनुपमा सिंह चिरकुंडा नगर परिषद के पर्यवेक्षक मनोनीत
डीजे न्यूज, धनबाद : प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व देवघर जिला कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार दुबे को कांग्रेस का धनबाद नगर निगम क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा बोकारो की विधायक श्वेता सिंह को कांग्रेस का चास नगर निगम क्षेत्र एवं धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं अनुपमा सिंह को चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने तीनों को मनोनीत करते हुए नगर निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। धनबाद जिले के कांग्रेसियों ने इन मनोनयन का व्यापक स्वागत किया है।