अग्रणी मार्गदर्शक क्रांतिकारी थे भगतसिंह : पूनम महतो 

Advertisements

अग्रणी मार्गदर्शक क्रांतिकारी थे भगतसिंह : पूनम महतो 

डीजे न्यूज, बगोदर(गिरिडीह) : शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस (23 मार्च) के अवसर पर बगोदर के मुंडरो में शहीद भगतसिंह स्मृति क्लब, कारवां टीम और आइसा के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में तमाम शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया, शहीदों की स्मृति में बारी बारी से माल्यार्पण किया गया और उनके सपनों को बुलंद करने का संकल्प दोहराया गया।

पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो ने किया कार्यक्रम का उदघाटन

कार्यक्रम का उदघाटन बगोदर पश्चिमी पूर्व जिला परिषद पूनम महतो ने किया। समारोह को संबोधित करते पूर्व जिप सदस्य पूनम महतो ने कहा कि ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से संपूर्ण आजादी के संघर्ष को पूरे भारत में नया आवेग दे देने वाली भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादतों को आज पचानवें साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह अपने समय के अग्रणी मार्गदर्शक क्रांतिकारी थे। केवल बारह साल की उम्र में ही उन्होंने जलियांवाला बाग में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का सबसे बर्बर चेहरा देख लिया था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top