




अग्नि प्रभावित क्षेत्र के प्रभावितों को जल्द बेलगड़िया शिफ्ट करने का निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: खनन क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइट से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में
प्रशासन पुलिस, बीसीसीएल और जेआरडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने खनन क्षेत्र में आग से प्रभावित हाई रिस्क साइट से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्टिंग को लेकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सिजुआ तथा एना माइंस क्षेत्र से भी प्रभावित लोगों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। एलटीएच परिवारों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने को कहा।
उपायुक्त ने बेलगड़िया स्थित फेज 6 में रेडी टू शिफ्ट मकानों का सर्वे कराकर रिपोर्ट देने और मूलभूत सुविधाओं की कमी को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, बीसीसीएल के डीटी, अंचल के पदाधिकारी, सभी एरिया के जीएम, जेआरडीए के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।



