अफ्रीकी देश नाइजर में बंदूकधारियों ने गोमिया के गणेश करमाली समेत दो भारतीय को मार डाला, एक अगवा

Advertisements

अफ्रीकी देश नाइजर में बंदूकधारियों ने गोमिया के गणेश करमाली समेत दो भारतीय को मार डाला, एक अगवा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर से एक बार फिर दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत दनिया पंचायत के कारीपानी गांव निवासी प्रवासी मजदूर गणेश करमाली समेत दो भारतीय प्रवासी मजदूरोंं की बंदूकधारियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है। इस हमले में कुल 6 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए हैं, वहीं उसी कंपनी में कार्यरत एक अन्य भारतीय को अगवा कर लिया गया है। दूसरा मृतक भारतीय दक्षिण भारत का कृष्णन राव है। उसे अगवा करने के बाद मार डाला गया है। उसका भी शव बरामद हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह जानकारी प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने दी है।

सिकंदर अली ने बताया कि करीब 39 वर्षीय गणेश करमाली, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करने नाइजर गए थे, बंदूकधारियों के हमले में मारे गए। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चे—सपना कुमारी, ज्योति कुमारी (17 वर्ष) और अंशु कुमार (02 वर्ष)—को छोड़ गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने मृतक के घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह घटना उन गरीब मजदूरों के लिए त्रासदी है जो अपनी जान जोखिम में डालकर विदेश में मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालते हैं। बताया कि नाइजर में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 25 अप्रैल को भी वहां पांच भारतीय मजदूरों का अपहरण हुआ था, जिसमें 12 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इस तरह की लगातार घटनाएं प्रवासी भारतीय मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top