अफ्रीका से गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूरों का अपहरण

Advertisements

अफ्रीका से गिरिडीह के पांच प्रवासी मजदूरों का अपहरण

डीजे न्‍यूज, गिरिडीह : पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को अगवा कर लिया गया है। इनमें गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोंदलो पंचायत के चार और मुंडरो पंचायत का एक मजदूर शामिल है।

अपहृत मजदूरों के नाम

– दोंदलो पंचायत से:

– संजय महतो

– फ़लजित महतो

– राजू महतो

– चंद्रिका महतो

– मुंडरो पंचायत से:

– उत्तम महतो

यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब ये सभी कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे थे। प्रवासी मजदूर के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने केंद्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अगवा किए गए लोगों की रिहाई की मांग की है।

अगवा मजदूरों के परिजनों की गुहार

अगवा मजदूरों के परिजन सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं और जल्द से जल्द उनके प्रियजनों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने सरकार से मजदूरों को मुक्‍त कराने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top