









अद्वितीय सेवा के लिए मिला सम्मान

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
सीआरपीएफ 154 वाहिनी प्रधानखंटा मुख्यालय में कमांडेंट विष्णु दत्त त्रिपाठी ने झंडोतोलन किया। इसके बाद 85 जवानों के अद्वितीय सेवाओं के लिए उन्हें मेडल से सम्मानित किया गया। इनमें तीन को सौर्य चक्र, 20 को मेडल फॉर गैलंट्री , 5 को प्रेसिडेंट फॉर मेरीटोरियस सर्विस मेडल एवं 57 को मेरीटोरियस सर्विस मेडल प्रदान किया गया।
वाहिनी के कमांडेंट ने उनके नामों को पढ़कर सुनाया। इसके अतिरिक्त देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के शहादत को याद किया गया। जवानों को देश के प्रति राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देते हुए अपनी जिम्मेदारियां के बारे में जागरूक किया गया। फुटबॉल खेल का आयोजन भी किया गया। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद कुमार, ओम प्रकाश सिंह, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा, भास्कर भट्टाचार्य, एमएम उपाध्याय समेत वाहिनी के अन्य पदाधिकारी एवं जवान थे।













































