अधिवक्ताओं के दिल में जगह बना गए प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय

Advertisements

अधिवक्ताओं के दिल में जगह बना गए प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला जज और जिला जज द्वितीय को दी विदाई

गिरिडीह के प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय का जमशेदपुर न्यायालय में ट्रांसफर होने और जिला जज द्वितीय सोमेंद्र नाथ सिकदर का हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार बनाये जाने पर विदाई दी गई। जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया।

अधिवक्ताओं के दिल में जगह बना गए अरविंद कुमार पांडेय

निवर्तमान प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि गिरिडीह के अधिवक्ता बहुत ही अच्छे हैं, इन सभी के साथ मिलकर काम करने से उत्साह बढ़ती है। उन्होंने सीनियर अधिवक्ताओं से कानून की बारीकियों को सीखने की बात कही और जूनियर अधिवक्ताओं को आगे आने और बेहतर तरीके से कानून का अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीनियर और जूनियर अधिवक्ताओं के साथ किए गए कार्यों को दिल में जगह बना लेने की बात कही।

जिला जज द्वितीय ने बताया गिरिडीह को अपना घर

वहीं जिला जज द्वितीय सोमेंद्रनाथ सिकदर ने गिरिडीह न्यायालय के अधिवक्ताओं के साथ किए गए कार्य को सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह उन्हें अपने घर जैसा लगता था। दोनों न्यायाधीशों को हाई कोर्ट जज में प्रमोशन की आशा है।

अधिवक्ताओं की शुभकामनाएं

संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा कि प्रधान जिला जज गिरिडीह में तीन बार अलग-अलग पदों पर अपना योगदान दिया। उनका सभी कार्यकाल काफी बेहतर रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे न्यायाधीश विरले मिलते हैं। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू ने कहा कि दोनों न्यायाधीश हाई कोर्ट के जज बने, यही कामना अधिवक्ताओं की है।

सम्मान और विदाई

कार्यक्रम का संचालन महासचिव चुन्नुकांत ने करते हुए दोनों न्यायाधीशों के कार्यों की सराहना की। संघ के पदाधिकारियों ने दोनों न्यायाधीशों को शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान दिया। इस दौरान फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश धनंजय कुमार, जिला जज मनोज चंद्र झा, कवलजीत चौपड़ा, राजेश कुमार बग्गा, अमित कुमार, हरिओम कुमार, संजीव कुमार वर्मा, सीजेएम, एसीजेएम समेत न्याय मंडल के सभी अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top