अभाविप ने शहीद-ए-आजम को किया नमन शहीद भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Advertisements

अभाविप ने शहीद-ए-आजम को किया नमन

शहीद भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कतरास के तत्वावधान में सोमवार को भगत सिंह चौक में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीद दिवस मनाया गया।  अभाविप के प्रतिनिधियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान को स्मरण करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप झारखंड के प्रदेशिक विश्वविद्यालय सह-संयोजक शुभम हजारी उपस्थित रहे। साथ ही कतरास नगर अध्यक्ष डॉ. अंकिता कुमारी झा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस अवसर पर शुभम हजारी ने कहा कि
शहीद भगत सिंह का जीवन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। आज के युवा यदि उनके विचारों को अपने जीवन में उतार लें, तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अभाविप सदैव राष्ट्रहित और छात्रहित के लिए कार्य करता रहेगा और युवाओं को जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी रखेगा।

वहीं कतरास नगर अध्यक्ष डॉ. अंकिता कुमारी झा ने कहा कि भगत सिंह जी का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में रोहित राज डे, कॉलेज अध्यक्ष सीमा कुमारी, कॉलेज मंत्री सुजल, कॉलेज उपाध्यक्ष सोनू, संदीप, कुमुम, सृष्टि एवं सार्थी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top