अभाविप ने गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का पुतला फूंका

Advertisements

अभाविप ने गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का पुतला फूंका

स्वामी विवेकानंद जयंती पर क्रिकेट प्रतियोगिता कराने के लिए हाई स्कूल मैदान नहीं देने का मामला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अभाविप गिरिडीह नगर इकाई ने गुरूवार शाम को टावर चौक के पास गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का पुतला फूंका। स्वामी विवेकानंद जयंती पर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराने के लिए हाई स्कूल मैदान नहीं देने के विरोध में अभाविप के कार्यकर्ताओं के द्वारा गिरिडीह विधायक का पुतला दहन किया किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री नीरज चौधरी कर रहे थे।
इससे पूर्व परिषद के कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से टावर चौक तक पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंचे और पुतला दहन किया। इस दैरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने खेल मैदान नहीं देने की कड़ी निंदा की। कहा कि यह स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अपमान है। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने स्थानीय विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मांग कि है कि वे हाई स्कूल मैदान स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रतियोगिता कराने के लिए उपलब्ध कराए। यहां बता दें कि प्लस टू उवि गिरिडीह प्रबंध समिति के अध्यक्ष गिरिडीह विधायक हैं। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा परिषद को लिखित में कहा गया है वे प्रबंध समिति के अध्यक्ष की अनुमति के पश्चात ही खेल मैदान उपलब्ध करा सकते हैं। मौके पर प्रांत एसएफएस सह प्रमुख अनीश राय, नगर सह मंत्री सदानंद राय, कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह, कॉलेज मंत्री कृष पासवान, दीपक, प्रियांशु, सोनू, अंकित, बिट्टू, बिपिन राय, अंकित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top