आउटसोर्सिंग डंपिंग में लापरवाही, मुख्य मार्ग पर गिरा बड़ा पत्थर

Advertisements

आउटसोर्सिंग डंपिंग में लापरवाही, मुख्य मार्ग पर गिरा बड़ा पत्थर

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : लोदना क्षेत्र के भूलन बरारी पांच नंबर रास्ते में गुरुवार को आउटसोर्सिंग द्वारा ओबी डंपिंग के दौरान एक बड़ा पत्थर मुख्य मार्ग पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

बताया जाता है कि इस रास्ते से लोग बरारी पिट और मोदीभिट्ठा की ओर आवाजाही करते हैं। पत्थर गिरने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और आवागमन बाधित हो गया।

देर शाम राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के नेता गोपी ठाकुर और चंदन दास मौके पर पहुंचे और आउटसोर्सिंग प्रबंधन से जल्द से जल्द पत्थर हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top