

आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री,
उद्योग-युवा-महिलाओं को सशक्त बनाना ही आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य: संजय सेठ
डीजे न्यूज, धनबाद: आत्मनिर्भर भारत संकल्प के तहत धनबाद विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन इंडस्ट्रीज एंड कामर्स संगठन एसोसिएशन जोडाफाटक के सभागार परिसर में सोमवार को किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना ही आत्मनिर्भर भारत का मूल उद्देश्य है।
धनबाद की धरती कर्मभूमि के साथ-साथ ऊर्जा की राजधानी भी है। हर नागरिक जब स्थानीय उत्पादों का उपयोग करेगा, स्वरोजगार को अपनाएगा और राष्ट्रहित में योगदान देगा, तभी सशक्त भारत का निर्माण होगा। आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान एक दूसरे के पूरक हैं। स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देकर स्वदेशी उत्पादों को अपने दैनिक जीवन में अपना कर भारत का प्रत्येक नागरिक भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान कर सकता है ।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान एवं पाकिस्तान नियंत्रित -जम्मू कश्मीर में आतंकवादी ढांचे टेरर कैंप को ध्वस्तु एवं नेस्तोनाबूत करने में ब्रह्मोस मिसाइल ,आकाश मिसाइल, एंटी ड्रोन प्रणालियों ,इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण सहित कई हथियार मेक इन इंडिया का प्रयोग किया गया और सभी सफल रहे । ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखाया कि भारत की स्वदेशी प्रौद्योगिकियां अब युद्ध क्षेत्र में मुकाबला करने के लिए पर्याप्त एवं सक्षम हैं । स्वदेशी संकल्प यह सिर्फ नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है हमारा लक्ष्य है और हमारी शक्ति है। यह हमारे देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है। योग ,आयुर्वेद, हस्तशिल्प परंपरागत उद्योग यह सब आज वैश्विक पहचान बन चुके हैं। आज मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और वॉकल फार लोकल, जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वदेशी स्वभाषा और सब हाशिया तीनों मिलकर हमें याद दिलाती है कि हमारी शक्ति हमारी संस्कृति और हमारी उद्योग कुशलता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाइयों तक ले जाएगी। पहले हम आयात करते थे अब हम सबसे बड़े निर्यातक देश के रूप में उभरे हैं।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि स्वदेशी का मतलब सिर्फ भारत में बनी वस्तुओं का प्रयोग करना नहीं बल्कि यह हमारी अर्थव्यवस्था में नया मूल्य जोड़ने और भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाने का मंत्र है । यह कोई अलगाववादी सोच नहीं बल्कि स्पष्ट तौर पर इंडिया -फर्स्ट की नीति है. स्वराज ने हमें राजनीतिक स्वतंत्रता दी अब हमें स्वदेशी संकल्प से आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करनी होगी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे “लोकल से वोकल” अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।
मंडलीय प्रभारी भरत यादव ने कहा कि जब हम अपने उद्योगों को मजबूत करते हैं तो कौशल और तकनीक को बढ़ावा देते हैं । तो हम न सिर्फ आत्मनिर्भर बनते हैं बल्कि दुनिया को भी अपनी शक्ति का परिचय देते हैं।
अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की।
संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून एवं धन्यवाद ज्ञापन महेश पासवान ने किया।
मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष चेतन गोयनका, रतनलाल अग्रवाल, हरिप्रकाश लाटा ,संजीव अग्रवाल ,सत्येंद्र कुमार ,रमेश राही, राजेश सिंघल ,अजय नारायण लाल, रूपेश सिन्हा, धीरज गोयल , पंकज सिन्हा, प्रियंका देवी, रमा सिन्हा, प्रमोद अग्रवाल लोकेश अग्रवाल, किरीट चौहान, यमेश त्रिवेदी ,अभिमन्यु कुमार ,नरेंद्र त्रिवेदी, पंकज शर्मा, विनोद गुप्ता, अभिमन्यु कुमार ,विकास कंधवे, रीता यादव, दीपेश याग्निक, श्वेता किन्नर, नित्यानंद मंडल , विभा रानी सिंह ,विष्णु त्रिपाठी, गीता सिंह ,रवि सिन्हा, संजय कुशवाहा ,किशोर मंडल, पिंकी गुप्ता, सूरज पासवान, कृष्णा रावत ,मुखिया रमेश सिंह, मुखिया मनोज सिंह, राजाराम दत्ता, मनोज रिंकू, रंजय सिंह ,सुमन सिंह ,मौसम सिंह ,रजनीश तिवारी ,रंजीत कुमार बिल्लू , तमाल राय,रंजीत यादव नीरज सिन्हा, सतीश रजक, उचित महतो आदि उपस्थित थे।
