



आठ साल बाद भी सुविधा के नाम पर शून्य पर खड़ा है शहर : समीर राज चौधरी

पूर्व में प्रतिनिधित्व कर चुके प्रत्याशियों के कामकाज की समीक्षा कर करें मतदान : सतीश केडिया
डीजे न्यूज, गिरिडीह : कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी समीर राज चौधरी का लगातार डोर टू डोर कैंपेन जारी है। बुधवार को शहर के बड़ा चौक, टुंडी रोड, गांधी चौक, तिरंगा चौक, कुटिया गली, दर्जी मोहल्ला, आईसीआर रोड आदि इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इस मौके पर समीर राज चौधरी ने कहा कि आज नगर निगम बनने के 8 वर्षों बाद भी सुविधा के नाम पर शहर शून्य पर खड़ा है। आज के दौर में भी हम नाली ढकने की बात कर रहे हैं। स्वच्छ जल को लोग तरस रहे हैं। शहर के लोगों को बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है। शहर ट्रैफिक जाम से कराह रहा है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए आप मेरा समर्थन करें। वहीं जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि पिछली बार जनता ने हमें बड़ी संख्या में मत दिया था। इस बार भी हम अपील करेंगे कि जनता हमें मौका दे ताकि हम आपको एक स्वच्छ सुंदर शहर दे सकें। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि चुनाव में कई ऐसे प्रत्याशी हैं जो पहले भी जनता के प्रतिनिधि रह चुके हैं। मैं जनता से अपील करता हूं कि आप उनके कार्यों का आकलन करें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने क्षेत्र में कैसा कार्य किया है। उसके बाद नगर निगम के लिए सोच समझकर मतदान करें। मौके पर अनिमेष देव, यश सिन्हा, अमित सिन्हा, सोहेल इराकी, विनीत भास्कर, मोहम्मद निजामुद्दीन, विनय बसई वाला, रॉकी, गौरव शर्मा, बिलाल अंसारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।




