























































आरएसपी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार में जुटे शोधार्थी

झारखंड के मुद्दे, चुनौतियां और समाधान पर व्यक्त किए विचार
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में शुक्रवार को राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में सतत एवं समावेशी झारखंड की ओर- प्रमुख मुद्दे, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर चर्चा हुई। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामकुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में मुद्दे कम और अवसर ज्यादा हैं और ये अवसर हर जगह बहुतायात में उपलब्ध है। सेमिनार में पहुंचे झारखंड के मशहूर लोक गायक पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने अपने व्याख्यान में झारखंड आंदोलन के अपने अनुभवों को साझा किया। कहा कि इस राज्य के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यहां के लोगों, जनजातीय समुदाय, यहां के पर्यावरण एवं संस्कृति को संरक्षित करना था। 25 वर्षों में कई प्रयास किए गए , लेकिन यह लक्ष्य आज भी अधूरा है। उन्होंने इस दौरान कई लोकगीत का प्रस्तुति भी किया । शांतिनिकेतन से आए डॉ राहुल कुमार सिंह, डॉ दिनेश कुमार दिनमणि, सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के डॉक्टर निशानिंग कोईरेंग, डॉ रंजन श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। मौके पर कॉलेज की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर निशा मुखर्जी, डॉ रामचंद्र कुमार, डॉ रितेश रंजन, डॉक्टर सचिन कुमार दास, डॉक्टर सुभाशमणि, डॉक्टर रजनी बारा, डॉ एसके अग्रवाल, डॉक्टर के बंदोपाध्याय, डॉ धनंजय सिंह, डॉ सीमा कुमारी, डॉक्टर तनुजा कुमारी, डॉ शीतल टोप्पो, डॉक्टर सुनंदा कुमारी, डॉ सुजाता मिश्रा, समेत अनेक शिक्षक एवं शोधार्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य गीत प्रस्तुत किया जो काफी आकर्षक रहा। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉक्टर निलेश कुमार सिंह एवं डॉ उपेंद्र कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर रामचंद्र कुमार ने किया।



