आर्द्रभूमि के संरक्षण हेतु बैठक

Advertisements

आर्द्रभूमि के संरक्षण हेतु बैठक

डीजे न्यूज, धनबाद: समाहरणालय स्थित सभागार में आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अध्यक्षता डीसी आदित्य रंजन ने की। इस बैठक में जिले के सभी प्रमुख जलाशयों, तालाबों और प्राकृतिक जल निकायों के अस्तित्व को बचाने और उनके सौंदर्यीकरण पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इसको लेकर उपायुक्त ने जल संसाधन विभाग, मत्स्य विभाग तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जलाशयों का सर्वे करा कर चिन्हित करते हुए रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त और संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top