आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, ओलावृष्टि ने सब्जियों को पहुंचाया नुकसान

Advertisements

आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, ओलावृष्टि ने
सब्जियों को पहुंचाया नुकसान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद)::आंधी और ओलावृष्टि के कारण बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं बिजली पोल और तार गिर जाने से क ई गांव अंधेरे में डूबा रहा।
विभिन्न गांवों में इन दिनों खीरा, भिंडी, नेनुआ, प्याज, सरसों, गेहूं आदि की फैसले लगी है। ओले पड़ने से इन फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा आम के पेड़ों में लगे मंजर भी आंधी बारिश से झड़ गए । फसलें नष्ट  होने से किसानों में मायूसी छा गई है।
दूसरी ओर बेड़ा नियामतपुर में बिजली का पोल गिर गया। जबकि खारिकाबाद, शिवपुर एवं दूधिया स्थित सहीस टोला में इलेक्ट्रिक केबल टूट कर गिर गया। परिणामस्वरूप संबंधित गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई और लोगों को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा। रविवार को दिनभर बिजली विभाग के कर्मी बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जुटे रहे। कर्मचारियों के अनुसार शाम तक इन सभी गांव में विद्युतापूर्ति बहाल  कर दी जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top