Advertisements




आकर्षक चौड़ल बनाकर लोगों को किया आकर्षित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में शनिवार को टुसू पर्व का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए आकर्षक चौड़ल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने टुसू गीत गाए। कॉलेज सचिव व भाजपा नेत्री तारा देवी ने टुसू पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व झारखंड की संस्कृति का प्रतीक है। मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, निदेशक राम सरोज यादव, प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी आदि थे।




