आकर्षक और नवोन्मेषी मॉडल प्रस्तुत कर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Advertisements

आकर्षक और नवोन्मेषी मॉडल प्रस्तुत कर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा गुरुवार को यशोमती श्री विद्या निकेतन, झरिया में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों ने दो समूह में भाग लिया,जिसमे जूनियर सेक्शन में(कक्षा 4 से 7) तथा सीनियर से (कक्षा 8 से 10) वर्ग के छात्र शामिल हुए।  शुभारंभ शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक सनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधन की ओर से बृज मोहन अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
विद्यार्थियों ने पर्यावरण, सुरक्षा एवं विज्ञान से जुड़े विषयों पर आकर्षक और नवोन्मेषी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रमुख विषयों में पर्यावरण संरक्षण, विद्यार्थी सुरक्षा, बालिका सुरक्षा, सुसाइड अलार्म, सौर मंडल, वायु प्रदूषण नियंत्रण तथा एरोप्लेन इमरजेंसी सिस्टम शामिल थे। बच्चों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कल्पनाशीलता ने सभी को प्रभावित किया।
प्रदर्शनी के मूल्यांकन को लेकर निर्णायक की भूमिका में अमित शर्मा, संचालक, केमिस्ट्री सेंटर झरिया, राजीव शर्मा, शिक्षक, विवेकानंद विद्यालय बनियाहीर, मुनमुन बसाक, शिक्षक, विवेकानंद विद्यालय बनियाहीर थे। सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्या गीताली सिन्हा की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में चुने गए सफल प्रतिभागियों को मंच की ओर से पुरस्कृत किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top