आजसू ने बाघमारा में होली मिलन समारोह का किया आयोजन गिरिडीह सांसद ने कहा-मिलजुल कर रहने और सुख-दुख में शामिल होने की सीख देता है होली

Advertisements

आजसू ने बाघमारा में होली मिलन समारोह का किया आयोजन

गिरिडीह सांसद ने कहा-मिलजुल कर रहने और सुख-दुख में शामिल होने की सीख देता है होली

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):आजसू पार्टी की ओर से डुमरा सामुदायिक भवन में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। फगुआ गीतों पर नृत्य का दौर भी चला।
इस अवसर पर सांसद चंद्रप्रकाश ने कहा कि होली भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। यह पर्व हमें मिलजुल कर रहने, एक-दूसरे के दुख-सुख में शामिल होने की सीख देता है।
पार्टी नेता अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, गिरधारी महतो, आशीष तिवारी, नरेश महतो, रमाशंकर तिवारी, राकेश गयाली सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top