आजसू मधुबन में प्रमंडलीय सम्मेलन में करेगी मंथन 

Advertisements

आजसू मधुबन में प्रमंडलीय सम्मेलन में करेगी मंथन 

शुक्रवार को उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता व नेता, सुदेश महतो करेंगे अध्यक्षता, तैयारियों का निरीक्षण

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : आजसू पार्टी शुक्रवार 21 फरवरी को उतरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। यह सम्मेलन विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल मधुबन स्थित मध्यलोक भवन में संपन्न होगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को आजसू पार्टी के जिला समिति के नेताओं ने स्थल का निरीक्षण किया।

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया।

गुरुवार को स्थल निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख नेताओं में जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय साव, जिला प्रधान सचिव छक्कन महतो, केन्द्रीय महासचिव यशोदा देवी, जिला प्रवक्ता बीरेंद्र राम, छात्र गिरिडीह जिला प्रभारी बिनोद राम, जिला उपाध्यक्ष शंभुशरण सिंह, केंद्रीय सदस्य पुनम देवी, पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, जिला उपाध्यक्ष उदय विश्वकर्मा और गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा शामिल थे।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रमंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top