
आजसू 21 को मधुबन में करेगी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक
डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह : आजसू पार्टी की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार बैठक 21 फरवरी को मधुबन में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक में शामिल होंगे सात जिलों के प्रतिनिधि
इस बैठक में कोडरमा, बोकारो, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के 74 प्रखंडों एवं 14 नगरों के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख एवं अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में शिरकत करेंगे।
बैठक के मुख्य एजेंडे:
ग्राम संगठन का गठन : संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति तैयार होगी।
युवा संवाद कार्यक्रम : युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी।
नगर इकाई चुनाव : आगामी नगर इकाई चुनावों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सोशल मीडिया टीम को सशक्त बनाना: डिजिटल प्रचार को और प्रभावी बनाने के उपायों पर मंथन होगा।
सभी पदाधिकारियों को निर्देश
आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों के अंतर्गत आने वाले सभी पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने की सूचना दें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।