आइआइटी आइएसएम में दो दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन मिशन वाई का शुभारंभ नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन जलधाराओं का संरक्षण नदियों के अस्तित्व के लिए अहम : विधायक सरयू राय

Advertisements

आइआइटी आइएसएम में दो दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन मिशन वाई का शुभारंभ

नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन

जलधाराओं का संरक्षण नदियों के अस्तित्व के लिए अहम : विधायक सरयू राय

डीजे न्यूज, धनबाद: आइआइटी-आइएसएम धनबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “मिशन Y” का शुभारंभ रविवार को हुआ। सम्मेलन का मुख्य विषय “नदियों के लिए भूमि अधिग्रहण” रहा, जिसमें देशभर के पर्यावरण विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. आर.के. सिन्हा, मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह और वरिष्ठ पर्यावरणविद सह विधायक सरयू राय सहित कई विशेषज्ञ शामिल हुए।

कार्यक्रम के संयोजक और प्रसिद्ध जल विज्ञानी प्रो. अंशुमाली ने बताया कि यह सम्मेलन भूमि उपयोग में हो रहे बदलाव, जलधाराओं के अस्तित्व और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

मीडिया से बातचीत में विधायक सरयू राय ने कहा कि बड़ी नदियों को बचाने के लिए छोटी नदियों और जलधाराओं का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि छोटी जलधाराएं मिलकर ही बड़ी नदियों का निर्माण करती हैं, इसलिए उनके स्रोतों को बचाना आवश्यक है।

प्रो. अंशुमाली द्वारा पिछले छह वर्षों से किए जा रहे शोध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि जलधाराओं का संरक्षण नदियों के अस्तित्व के लिए अहम है।

वहीं पद्मश्री डॉ. आर.के. सिन्हा ने कहा कि सहायक नदियां मुख्य नदियों के लिए जीवनरेखा होती हैं, इसलिए इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top