आदिवासी युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

Advertisements

आदिवासी युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : हेमंत सोरेन

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्डबीइंग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी स्टीव लेवेन्थल (यूएसए) ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा झारखंड में आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

आदिवासी युवाओं को मानसिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर

लेवेन्थल ने मुख्यमंत्री को बताया कि “आरोहण” कार्यक्रम के तहत आश्रम आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी बाहुल्य राज्य है और यहां के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी युवा मानसिक रूप से मजबूत हों, यह भी बेहद जरूरी है और इसमें सभी का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना

मुख्यमंत्री ने वर्ल्डबीइंग इंडिया फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इसमें विभिन्न संस्थाओं का सहयोग कारगर साबित हो सकता है।

 

आरोहण” को शिक्षा प्रणाली से जोड़ने पर विचार

संस्था की झारखंड प्रभारी सुनीता मुंडा ने बताया कि बिहार में यह कार्यक्रम शिक्षा व्यवस्था से जुड़कर काम कर रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भी “आरोहण” को शिक्षा प्रणाली से जोड़ने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने झारखंड के शिक्षकों और अधिकारियों की एक टीम को बिहार भेजकर वहां किए जा रहे कार्यों का अध्ययन करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top